भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वायु सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

चार साल तक मिलेगी आकर्षक सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को अग्निवीर योजना के तहत वेतन दिया जाएगा। पहले वर्ष में 30 हजार रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष में 33 हजार रुपये, तीसरे वर्ष में 36,500 रुपये और चौथे वर्ष में 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

100 रुपये होगी आवेदन फीस
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद भारतीय वायु सेना की भर्ती वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: iafrecruitment.edcil.co.in