

स्थान : (लोहाघाट) चंपावत
ब्यूरो रिपोर्ट

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के 62वें जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचकर मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सा स्टाफ को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक अधिकारी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विधायक लगातार समस्याओं को सरकार के सामने उठा रहे हैं।



कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से आठ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सकों के तबादले से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी इसी मुद्दे को लेकर देहरादून गए हैं, जहां वह स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर चिकित्सकों के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक अधिकारी के प्रयासों से जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।


इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने विधायक अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कार्यकर्ताओं ने जनता की ओर से विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय, ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, एडवोकेट भुवन चौबे, जितेंद्र शाह, बल्लू माहरा, अजय गोरखा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने विधायक अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य और लंबे जीवन की कामना की।

