

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

कांग्रेस कमेटी द्वारा सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा उनकी बड़ी पुत्री के जन्मदिवस के अवसर पर निर्वाणा पार्क (रानीझील के निकट) में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पौधरोपण कर पार्क परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उपस्थित लोगों ने उनकी देखभाल का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण और हरित उत्तराखंड के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।



इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी माध्यम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, निर्मल जल और हरा-भरा पर्यावरण देना है तो सभी को प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल छाया या फल ही नहीं देता, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता को संरक्षण देने और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत करन माहरा श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण किया तथा भगवान महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

करन माहरा ने कहा कि प्रकृति की सेवा और मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। उन्होंने कहा कि जब समाज पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य मिल सकेगा।



कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरूण रावत, पी०सी०सी० मेंबर कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पावर, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, गीता माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चंदन बिष्ट, पंकज गुरुरानी, सभासद सूंदर कुँवार्बी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, विनीत चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रेम सिंह कुँवार्बी, संदीप बंसल, राजेन्द्र कुमार, नंदकिशोर, यूथ कांग्रेस से ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, जिलाध्यक्ष अरसालन शेख़, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, सौरभ बिष्ट, सौम्या कुँवार्बी, पवन बिष्ट, अजय रावत, राहुल रौतेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

