

स्थान : उअल्मोड़ा
ब्यूरो रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अल्मोड़ा इकाई के कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता रोहित कुमलटा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एबीवीपी नेता रोहित कुमलटा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्र-छात्राओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणामों और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा परिणामों में देरी और अन्य शैक्षणिक समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिसका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हितों से जुड़े सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों के समर्थन में आवाज उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


