कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मुनि की रेती क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मुनि की रेती क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश

स्थान : टिहरी गढ़वाल
ब्यूरो रिपोर्ट

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।