

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार मामले में वादी अंकुर गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 221/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी संख्या UK04AC0373 को चेकिंग के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव क्षेत्र से बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी सौरभ आर्या को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


