आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। खुशमिजाज लोगों से बातचीत करके आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। रुकावटों और बाधाओं के बावजूद आपके काम निपटते जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर करने में किसी का सहयोग मिल जाएगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों को सार्वजनिक न करें और न ही किसी से ज्यादा शेयर करें, वरना आपको किसी तरह का धोखा मिल सकता है। यह समय ज्यादा मेहनत करने का भी है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। बहस या पॉलिटिक्स में पड़ने से बचें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी सी लापरवाही भी नुकसानदेह साबित हो सकती है, इसलिए सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम की अधिकता रहेगी, इसलिए अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद आपसी बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की योजनाएं बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कतें रहेंगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार और खास मित्रों के साथ मनोरंजन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन खुश रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो पहले वास्तु के अनुसार उसकी जांच करवा लें। भाग्य आपका साथ दे रहा है।
नेगेटिव- आज किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन करने से बचें, क्योंकि व्यर्थ की गतिविधियों में धन संबंधी नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कामकाज को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है। व्यस्तता बनी रहेगी, इसलिए व्यावसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।
लव- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों को और मजबूत बनाएगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको कोई अच्छा अवसर देने वाली है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कामों पर केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- किसी चल रहे विवाद या मुकदमे से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। घर बदलने या यात्रा से जुड़ा तनाव भी रह सकता है। इस समय बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, आप अपनी समझदारी से समस्या का समाधान निकाल लेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। राजनीतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। कोई मशीनरी खराब होने पर बड़ा खर्च सामने आ सकता है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
लव- परिवार के लोगों के आपसी सामंजस्य से घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। चोट लगने की आशंका है। आज का दिन सहजता से बिताएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। निजी जीवन से जुड़ी गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी। लंबे समय से संजोई हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- संतान की गतिविधियों और मित्रता पर नजर रखें। उनका मार्गदर्शन करते रहें। अपनी योजनाएं किसी के सामने शेयर न करें, वरना कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत सावधानी बरतें।

व्यवसाय- व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में क्षमता से ज्यादा निवेश करने से बचें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में किसी तरह की हानि होने की आशंका है। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी मनचाही खबर मिलने से खुशी रहेगी।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक-दूसरे का आत्मविश्वास बनाए रखेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता करना ठीक नहीं है। खान-पान में लापरवाही से पेट खराब हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अगर सरकारी या कोर्ट से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें और अपने पारिवारिक कामों को प्राथमिकता दें। अचानक घर में मेहमानों के आने से व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। जिम्मेदारियों का तनाव भी आपको थका सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आय की स्थिति आज सामान्य रहेगी। कारोबार में जल्दी कामयाबी पाने की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव न करें। सरकारी कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ज्यादातर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा लें, तो बेहतर रहेगा। ऑफिस के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें।
लव- विपरीत परिस्थितियों में परिवार और मित्रों का सहयोग आपका मनोबल बनाए रखेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। नियमित मेडिटेशन और योग जरूर करें।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने वाली है। आसपास की गतिविधियों में समय खराब न करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। यह समय आत्ममंथन का भी है। इससे आप किसी भी समस्या को हल करने में आसानी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस समय आपको कई तरह की गतिविधियों पर ध्यान देना पड़ेगा। व्यक्तिगत कार्यभार भी रहेगा और घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

व्यवसाय- कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी और व्यवसाय में उचित गति भी आएगी। व्यावसायिक कामों के लिए बनाई गई योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में अच्छा योगदान देने पर सराहना मिलेगी। कोई ऑफिसियल टूर भी संभव है।
लव- घर में मित्रों या संबंधियों का आगमन होगा। इससे सभी को खुशी मिलेगी और माहौल खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंग के मित्रों से मर्यादित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। इंफेक्शन या एलर्जी होने की आशंका है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाने से उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। वास्तु के नियमों का ध्यान रखना सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाएगा। हर काम करने से पहले उचित बजट जरूर बना लें।
नेगेटिव- शॉपिंग आदि करते समय अतिरिक्त खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पड़ोसी या संबंधी के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मकता आएगी।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपकी व्यावसायिक कार्यप्रणाली पर भी पड़ सकता है। मीडिया या फोन के जरिए कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयास करते रहें। ऑफिस से यात्रा का निर्देश भी मिल सकता है।
लव- अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है।
स्वास्थ्य- गलत खान-पान की वजह से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। उचित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इस अच्छे समय का सही उपयोग करें। घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी विचार-विमर्श होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से आपके रुके हुए काम आसानी से बनते जाएंगे।
नेगेटिव- लोगों से मुलाकात करते समय अपने व्यवहार को संयमित रखें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। बहुत ज्यादा सोच-विचार करना और उसमें समय लगाना आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।

व्यवसाय- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन कार्यस्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी प्रोजेक्ट को लेकर यह समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
लव- दांपत्य जीवन में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव में बदलाव लाएं।
स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें। किसी खास काम में इनका उपयोग करें, आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में साज-सज्जा से जुड़ी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में योग और मेडिटेशन का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें।

व्यवसाय- कारोबार में इस समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। युवा लोग अपनी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोगों से उनके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे।
लव- नजदीकी दोस्तों या संबंधियों से मिलना-जुलना सभी पारिवारिक सदस्यों को खुशी और सुकून देगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी-जुकाम और बुखार रह सकता है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी की मदद से आप अपना काम सही तरीके से और सही समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य को लेकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, क्योंकि समय अनुकूल है और आपको उचित परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इस समय अपने आप पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। क्रोध और चिड़चिड़ापन अपने ऊपर हावी न होने दें। फाइनेंस से जुड़े कामों में सावधानी बरतें।

व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की सलाह आपके लिए गलत भी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार ज्यादा रहेगा। उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा।
लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझकर घर के कामों में हाथ बंटाएंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात भी होगी।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। इन्हें आप अपनी व्यवस्थित दिनचर्या से ठीक भी कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिनभर कुछ खास कामों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे। पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम आज बन सकता है।
नेगेटिव- अपनी मनोस्थिति स्थिर रखें। भावना प्रधान होने की वजह से छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी न किसी काम में बाधाएं रहेंगी। स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

व्यवसाय- ज्यादा व्यस्तता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कि कार्यक्षेत्र में आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना टाल दें। कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने क्लाइंट्स के साथ किसी भी बात पर उलझने से बचें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन यही नोकझोंक आपसी संबंधों को और मजबूत भी करेगी। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से सिरदर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ और तला-भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में किसी धार्मिक या मांगलिक काम से जुड़ी प्लानिंग होगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्र होकर आगे बढ़ेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- कोई पुराना झगड़ा दोबारा उभर सकता है, इसलिए वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही ठीक है। कभी-कभी आपकी शक करने की आदत आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। खासकर पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। आज किसी के साथ साझेदारी से जुड़ा काम न करें, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। किसी भी काम को करने से पहले उस पर सोच-विचार जरूर करें। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों से अपनी गतिविधियां व योजनाएं जरूर शेयर करें। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के बीच भी जरूर बिताएं और उचित आराम लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6