हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश ने संगठनात्मक बैठक कर SIR अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश ने संगठनात्मक बैठक कर SIR अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

नगर निगम के वार्ड संख्या 12, 13 एवं 14 में विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्तियों और क्षेत्रवासियों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों से जुड़े सुझाव प्राप्त किए और भरोसा दिलाया कि सभी महत्वपूर्ण समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि और जनता के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। लोगों की सहभागिता से ही विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ और वार्ड क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों का संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करें।

सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अभियान में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनभागीदारी को मजबूत करने और जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच निरंतर संवाद तथा सक्रिय भागीदारी से ही बढ़ती है।

बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, BLA-1 मयंक भट्ट, वरिष्ठ समाजसेवी गोविन्द सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्या, दिनेश चौहान, बीजेन्द्र चौहान, जगदीश चन्द्र, वीर गुप्ता, सुमित कुमार, प्रकाश आर्या, सूरज प्रकाश, मो. शाद, तलत ऐतशाम, त्रिलोक बनौली, हेमंत साहू, सुजल सचिन, शानू वारसी, अशोक पांडे, अतर सिंह सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।