20 हजार की रिश्वत लेते संविदाकर्मी जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्राम विकास अधिकारी पर भी शिकंजा

20 हजार की रिश्वत लेते संविदाकर्मी जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्राम विकास अधिकारी पर भी शिकंजा

स्थान : जसपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जसपुर खंड विकास कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी कनिष्ठ अभियंता (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया कार्रवाई कुंडा, काशीपुर में की गई मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जसपुर खंड विकास कार्यालय के अंतर्गत क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने का कार्य ठेकेदार सरफराज अहमद द्वारा किया गया था आरोप है कि कार्य का भुगतान जारी करने के बदले संविदाकर्मी जेई विवेक कुमार ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जबकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर ने 12 हजार रुपये ‘इनाम’ के नाम पर मांगे।

रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार सरफराज अहमद ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी से की शिकायत के सत्यापन के बाद सेक्टर निदेशक डॉ. बी. मुरुगेशन के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई।

योजना के तहत ट्रैप टीम ने कुंडा, काशीपुर में कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सतर्कता अधिष्ठान ने बताया कि मामले में नामजद दूसरे आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर फिलहाल फरार हैं उनके विरुद्ध भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विवेचना जारी है और गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सतर्कता विभाग ने कहा कि सरकारी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल सतर्कता अधिष्ठान को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।