

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड में सरकार और भाजपा नेताओं द्वारा उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया जा रहा है।


इसी क्रम में सोमवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे सतपाल महाराज ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है और देश की विकास गति में तेजी आई है।


उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड राज्य को भी इस अवधि में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात मिली है, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया और आगामी समय में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने की बात कही।


