प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कालाढूंगी में विशेष हवन-पूजन

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कालाढूंगी में विशेष हवन-पूजन

स्थान : कालाढूंगी
ब्यरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कालाढूंगी में विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कालाढूंगी स्थित प्राचीन रौखड़िया हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, देश की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

हवन-पूजन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।