कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेला सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख बैरियरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक बैरियर पर वाहनों और यात्रियों की सघन जांच की जा रही है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा निर्धारित यातायात योजना के अनुसार वाहनों का संचालन कराया जा रहा है ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसके साथ ही शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं तथा मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” के संदेश के साथ नैनीताल पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना से कैंची धाम मेले को सफल और व्यवस्थित बनाने में जुटी हुई है।