

स्थान : देहरादून
ब्यरो रेपोर्ट


अजय भाटेजा हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अमित भाटेजा को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को जिला न्यायालय के बाहर से पकड़ा गया, जहां से उसके पास एक बैग और संपत्ति व वाहन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।


यह मामला करीब एक वर्ष पुराना है, जब 19 मई को अजय भाटेजा की हत्या कर दी गई थी घटना के बाद से पुलिस लगातार इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।



जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लगभग दो सप्ताह पूर्व शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को पकड़ा गया था, जबकि उसकी साथी और प्रेमिका हुमैरा की गिरफ्तारी 23 मई को की गई थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ था, जिसमें संपत्ति हड़पने की साजिश रची गई थी इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता की भूमिका अमित भाटेजा की बताई जा रही है।
आरोप है कि अमित भाटेजा ने अपने सौतेले भाई अजय भाटेजा की संपत्ति हथियाने के लिए हत्या की योजना बनाई और इसके लिए राजन उर्फ जैकी तथा उसकी प्रेमिका हुमैरा को शामिल किया गया।

बताया गया है कि आरोपियों को संपत्ति में हिस्सेदारी का लालच देकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिलवाया गया पुलिस के अनुसार यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे लंबे समय तक छुपाया गया।


फिलहाल दून पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस साजिश में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

