

स्थान : भीमताल
रिपोर्टर : संजय जोशी


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को बड़ी सौगात दी है भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने कुल 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देना है, ताकि स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल सके उन्होंने जोर दिया कि उत्तराखंड को हरित और समृद्ध राज्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है।



कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, पर्यटन विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं इन योजनाओं से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों को लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो और लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और मुख्यमंत्री का स्वागत किया लोगों ने इन विकास योजनाओं को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सरकार का आभार व्यक्त किया।


धामी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया और कहा कि पेड़-पौधों का संरक्षण और स्वच्छता अभियान राज्य के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है उन्होंने युवाओं से भी इस दिशा में सक्रिय भागीदारी की अपील की।


अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में नैनीताल जिले में और भी बड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

