

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर हरिद्वार के एक पुलिसकर्मी के बेटे ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है ज्वालापुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रणवीर चंद रमोला के पुत्र मनीष रमोला का चयन उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 में डिप्टी पुलिस अधीक्षक पद के लिए हुआ है।


मनीष रमोला ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी खुशी का माहौल है मनीष की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।



इस विशेष उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने अपने रोशनाबाद स्थित कार्यालय में मनीष रमोला और उनके पिता रणवीर चंद रमोला को आमंत्रित किया इस दौरान उन्होंने दोनों को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई दी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मनीष को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल रमोला परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे पुलिस परिवार के लिए भी गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि मनीष की मेहनत और समर्पण युवाओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच भी यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है।

मनीष रमोला की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है क्षेत्र के लोगों ने भी इस सफलता को हरिद्वार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।


डिप्टी पुलिस अधीक्षक पद पर चयनित होकर मनीष रमोला अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

