कालाढूंगी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पश्चिम बंगाल का निवासी निकला मृतक

कालाढूंगी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पश्चिम बंगाल का निवासी निकला मृतक

स्थान : कालाढूंगी
ब्यूरो रिपोर्ट

गुरुवार दोपहर कालाढूंगी क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के बाग में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर मृतक की जेब से एक आधार कार्ड और एक छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान उज्ज्वल मर्दी पुत्र चुरका मर्दी निवासी साउथ दिनाजपुर के रूप में हुई है हालांकि मोबाइल में लगा सिम कार्ड बंद पाया गया, जिससे तत्काल संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

प्रभारी उप निरीक्षक पंकज जोशी ने बताया कि युवक आम के पेड़ पर पानी के पाइप के सहारे लटका हुआ मिला प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट भी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पुलिस अब आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है अधिकारियों का अनुमान है कि युवक संभवतः रोजगार या काम की तलाश में अपने घर से बाहर निकला होगा और इसी दौरान वह कालाढूंगी पहुंचा।

फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा तथा आत्महत्या जैसा कदम उठाने के पीछे क्या वजह रही पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।