

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्टर


आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इस वर्ष हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश जैन ने दी उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर होने वाले इस प्रमुख कार्यक्रम के लिए हरिद्वार को चयनित किया गया है, जिससे पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।



अधिकारियों के अनुसार योग दिवस के अवसर पर कई विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें योग पार्क की स्थापना, ‘हरित योग’ अभियान और ‘रन फॉर योगा’ जैसी पहल प्रमुख हैं इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

इसके साथ ही राज्य के विभिन्न चयनित स्थलों पर भी योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस वैश्विक अभियान से जुड़ सकें प्रशासन का लक्ष्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।
डॉ. स्वास्तिक सुरेश जैन ने जनपदवासियों और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाएं उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और इसे एक जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने की अपील की।



