

स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्टर


तीर्थनगरी ऋषिकेश में नटराज चौक क्षेत्र के पास कथित रूप से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने के आरोप के बाद हड़कंप मच गया मामले में एक संगठन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।


जानकारी के अनुसार संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक होटल में कुछ युवक-युवतियां कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त हैं इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और पुलिस को सूचना दी।



सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल संबंधित होटल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की इस दौरान कुछ युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गतिविधियां किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में संचालित हो रही थीं।

इसके साथ ही होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

