बालेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, भंडारे व पौधरोपण का आयोजन

बालेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, भंडारे व पौधरोपण का आयोजन

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

बग्वालीपोखर–बिन्ता मार्ग पर स्थित नौला कोट बगड़गांव के समीप बालेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाए।

बालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि आगामी वर्ष तक उनके परिवार द्वारा मंदिर के दायीं ओर भैरव की चौकी का निर्माण कराया जाएगा, जिससे धार्मिक गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गांव के चमुथान मंदिर का जीर्णोद्धार विनोद तिवारी द्वारा किया गया है, जिससे क्षेत्रीय धार्मिक धरोहरों को नया स्वरूप मिला है।

इसके अलावा गांव के निवासी गोविंद तिवारी ने अपने आम के पेड़ मंदिर समिति को समर्पित कर दिया है इससे प्राप्त होने वाली आय का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों में किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में समिति ने सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।