बहादराबाद में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, सभी 32 यात्री सुरक्षित

बहादराबाद में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, सभी 32 यात्री सुरक्षित

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्टर

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 32 यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बस में 32 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे आग लगने के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी घटना के दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आग इतनी तेज थी कि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया कई यात्रियों के कपड़े, बैग और अन्य जरूरी सामान आग की भेंट चढ़ गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना में बस में सवार विदेशी नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सुरक्षित नहीं बच सके उनके वीजा, पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात आग में जलकर नष्ट हो गए, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई पुलिस और फायर कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते बस में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया अधिकारियों के अनुसार समय रहते राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।