

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्टर


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस आमजन की सहायता और जनसेवा के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने एक यात्री का गुम हुआ बैग खोजकर उसे सकुशल वापस लौटाया।


जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन हल्द्वानी क्षेत्र में एक यात्री ने कोतवाली बनभूलपुरा पहुंचकर अपना बैग गुम होने की सूचना दी यात्री ने अपना नाम भगत राम पुत्र लाल सिंह निवासी सुजालपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश बताया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।


भगत राम ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से टेंपो में बैठकर गोरखपुर जाने के लिए निकले थे यात्रा के दौरान उनका बैग टेंपो में ही छूट गया बैग में कपड़े, दवाइयां, मोबाइल चार्जर, खाने-पीने का सामान, दो रेल टिकट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज और सामान रखा हुआ था।

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस हरकत में आ गई कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल लक्ष्मण राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की साथ ही टेंपो स्टैंड पहुंचकर चालकों और अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई।
पुलिस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते संबंधित टेंपो का पता लगा लिया गया लगातार प्रयासों के बाद गुम हुआ बैग बरामद कर लिया गया बैग में मौजूद सभी सामान और दस्तावेजों का मिलान करने के बाद उसे उसके वास्तविक स्वामी भगत राम को सौंप दिया गया।

अपना महत्वपूर्ण सामान और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर भगत राम ने राहत की सांस ली उन्होंने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और जनसेवा भावना की जमकर सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।


इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता और जनसेवा के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

