खटीमा में चोरी का 2 सप्ताह में खुलासा, पुलिस टीम का नागरिक अभिनंदन

खटीमा में चोरी का 2 सप्ताह में खुलासा, पुलिस टीम का नागरिक अभिनंदन

स्थान : खटीमा
रिपोर्टर : अशोक सरकार

रात के अंधेरे में हुई लाखों की चोरी की वारदात का खटीमा पुलिस ने महज दो सप्ताह के भीतर सफल अनावरण कर दिया पुलिस ने मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी की पूरी रकम और सामान भी बरामद कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लगातार दिन-रात छानबीन की कड़े इनपुट और तकनीकी सुरागों के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इस त्वरित खुलासे के बाद आज खटीमा के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस टीम का नागरिक अभिनंदन किया इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

पुलिस टीम का सम्मान उत्तम सिंह नेगी के नेतृत्व में किया गया स्थानीय संगठनों ने पुलिस कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खटीमा व्यापार मंडल, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, भारत विकास परिषद, अग्रवाल सभा और गुरुद्वारा गुरु नानक सिंह सभा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे इसके अलावा पूर्वांचल सेवा समिति, मुक्ति धाम सेवा समिति, शिवसेना, बजरंग दल और उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट समेत अन्य संगठनों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने कहा कि इस सम्मान समारोह से पुलिस का मनोबल और अधिक बढ़ेगा तथा अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे भी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ है।