

स्थान : सितारगंज
रिपोर्टर : तनवीर अंसारी


एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर का जायजा लिया तथा पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान चौकी इंचार्ज और कस्बा इंचार्ज सहित सभी संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे बैठक में एसपी सिटी ने लंबित मुकदमों, विवेचनाओं और जांच प्रगति से संबंधित जानकारी ली और मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली भवन, दस्तावेजों के रखरखाव और रिकॉर्ड प्रबंधन की भी समीक्षा की जांच के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।


एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि यह एक सामान्य निरीक्षण था, जिसमें सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई हैं उन्होंने कहा कि मुकदमों और विवेचनाओं से संबंधित जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण किए जाते रहेंगे, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।


