

स्थान : भगवानपुर
ब्यूरो रिपोर्टर


भगवानपुर क्षेत्र के रायपुर गांव में किसान परिवार के एक बेटे ने UKPCCS 2024 परीक्षा पास कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।


इस सफलता को हासिल करने वाले युवा निशु सैनी ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है उन्होंने कहा कि वे गांव के ही अमित सैनी से प्रेरित होकर इस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे।



निशु सैनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अमित सैनी से प्रेरित होकर गांव के कई युवाओं ने भी सरकारी सेवाओं में सफलता हासिल की है उन्होंने कहा कि उनके गांव के लगभग पांच युवा पहले ही विभिन्न उच्च पदों पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि लगातार मेहनत और धैर्य ही सफलता की कुंजी है उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण बना रहे तो एक दिन उसका परिणाम जरूर मिलता है।
इस अवसर पर निशु सैनी के परिवार के सदस्य बेहद खुश नजर आए और उन्होंने गांव में मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया ग्रामीणों ने भी उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह की उपलब्धियां ग्रामीण युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा करती हैं, जिससे वे भी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होते हैं।



