

स्थान : कालाढूंगी
ब्यूरो रिपोर्टर


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ T C के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई।


मामला 01 जून 2026 का है, जब वादी अनिल कुमार निवासी पहाड़पुर नगदपुरी बरहैनी, बाजपुर (उधम सिंह नगर) ने थाना कालाढूंगी में तहरीर देकर अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 (स्प्लेंडर) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होने की सूचना दी थी तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 66/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार सुरागरसी-पतारसी की।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त कुलविन्दर सिंह पुत्र पहलवान सिंह, निवासी गुलरभोज (गदरपुर, उधम सिंह नगर), उम्र 19 वर्ष को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़, बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि अन्य संभावित मामलों की भी जानकारी मिल सके।

कालाढूंगी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने और त्वरित खुलासे को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।



