पथरी क्रॉस एफआईआर विवाद में बढ़ा सियासी तनाव, एसआईटी जांच की मांग तेज

पथरी क्रॉस एफआईआर विवाद में बढ़ा सियासी तनाव, एसआईटी जांच की मांग तेज

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्टर

पथरी थाना क्षेत्र में दर्ज एक क्रॉस एफआईआर अब बड़ा विवाद बनती जा रही है मामले को लेकर सुराज सेवा दल ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है संगठन ने पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराए जाने की मांग उठाई है।

मामले के विरोध में सोमवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया प्रदेश अध्यक्ष Ramesh Joshi के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों और कथित दलालों की सांठगांठ के चलते निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक अनियमितता बताते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

संगठन का कहना है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, इसलिए निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी गठित की जानी चाहिए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं पुलिस प्रशासन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि दोनों पक्षों की शिकायतों, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और जांच के दौरान ही सभी तथ्यों की स्पष्टता सामने आएगी।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें जांच के नतीजों पर टिकी हैं।