रुद्रपुर की जसमीत कौर ने PCS परीक्षा में हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान, घर में जश्न का माहौल

रुद्रपुर की जसमीत कौर ने PCS परीक्षा में हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान, घर में जश्न का माहौल

स्थान : उधम सिंह नगर
ब्यूरो रिपोर्टर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में उधम सिंह नगर की जसमीत कौर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर जिले और शहर का नाम रोशन किया है उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा उनके घर पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।

रुद्रपुर निवासी जसमीत कौर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी रुद्रपुर से ही प्राप्त की उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है जसमीत की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।

जसमीत कौर ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था इससे पहले भी उनका चयन समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हो चुका है, लेकिन इस बार उन्होंने PCS परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वे प्रतिदिन लगभग 8 से 10 घंटे तक नियमित रूप से अध्ययन करती थीं उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

जसमीत कौर ने कहा कि सही दिशा में मेहनत और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उनके पिता ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने से ही बेहतर परिणाम सामने आते हैं उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग बच्चों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जसमीत कौर की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा रुद्रपुर क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है लोग इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं।