झबरेड़ा की काजल सैनी बनीं एसडीएम, परिवार और गांव में खुशी की लहर

झबरेड़ा की काजल सैनी बनीं एसडीएम, परिवार और गांव में खुशी की लहर

स्थान : झबरेड़ा
ब्यूरो रिपोर्टर

झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम सढौली की काजल सैनी ने एसडीएम पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

काजल सैनी की सफलता की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं गांव में लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं और उनकी मेहनत को युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने भी काजल सैनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

जानकारी के अनुसार, काजल सैनी ने इससे पहले बीएमएस की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी के बाद उन्होंने एसडीएम पद पर चयन हासिल किया है।

अपनी सफलता को लेकर काजल सैनी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम है उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में अनुशासन और निरंतर अध्ययन की अहम भूमिका रही।

उनकी इस सफलता पर ग्रामीणों ने कहा कि काजल सैनी ने साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है गांव के युवाओं में भी इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है।

फिलहाल काजल सैनी के घर पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है और पूरा गांव इस उपलब्धि को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में मना रहा है।