

स्थान : कालाढूंगी
ब्यूरो रिपोर्टर


नगर पालिका क्षेत्र में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में पिछले सात दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है प्रदर्शनकारियों ने यह निर्णय स्थानीय विधायक बंशीधर भगत के आश्वासन के बाद लिया।


धरनास्थल पर पहुंचे विधायक बंशीधर भगत ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उन्हें भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को 45 दिनों के भीतर बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित देशी मदिरा की दुकान को खुलने से पहले ही बंद करा दिया गया है।



विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल अपना धरना स्थगित करने की घोषणा की हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल अस्थायी रूप से आंदोलन को रोका गया है और यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर क्षेत्र में शराब की दुकानों का संचालन सामाजिक और पारिवारिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है इसी कारण स्थानीय लोग लगातार इसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि कालाढूंगी में शराब की दुकान के विरोध को लेकर पिछले सात दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन चल रहा था इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आंदोलन में शामिल हुए।

धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा करते हुए आंदोलन को स्थगित किया गया है साथ ही प्रशासन और संबंधित विभागों से भी जल्द ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 45 दिनों के भीतर अंग्रेजी शराब की दुकान बंद नहीं की गई तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे उनका कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

