पीरपुरा गांव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

पीरपुरा गांव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्टर

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव में एक महिला द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है।

महिला के पति प्रवेश ने गांव के तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि उक्त लोग लंबे समय से उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे और एक पुराने मामले में शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दे रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव के कारण महिला तनाव में थी उनका कहना है कि इसी मानसिक तनाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई अस्पताल से एमएलसी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके परिजनों से जानकारी जुटाई पुलिस ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान महिला ने कुछ लोगों से परेशान होने की बात कही है उन्होंने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने और सभी पक्षों के बयान तथा साक्ष्य सामने आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल महिला का उपचार जारी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।