रानीखेत के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, सभी 90 छात्र पास

रानीखेत के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, सभी 90 छात्र पास

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा है। सीबीएसई 2025-26 की परीक्षा में विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर पूरे परिसर में खुशी का माहौल है। प्रबंधन और शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है।

विज्ञान वर्ग में भावेश देवार्पण और रोहन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नेहा ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और चिन्मय ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य वर्ग में मेदिनी मेहरा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगिता बिष्ट 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और कनिका बिष्ट 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

मानविकी वर्ग में सपना अधिकारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नीरज उपाध्याय ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और बिपाशा आर्या ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव (वीएसएम), प्राचार्य राकेश कुमार दूबे और उपप्राचार्य हरिशंकर सैनी सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

शत-प्रतिशत परिणाम आने से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है और मेधावी छात्रों को सम्मानित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है।