

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


देहरादून में देहरादून पुलिस द्वारा एसएसपी के निर्देशों पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक देर रात तक लगातार जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 1,000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जबकि 98 संदिग्धों का उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान कुल 910 वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) के मामले में 49 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया और सभी वाहनों को सीज कर दिया गया।


इसके अलावा रैश ड्राइविंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं के चलते 40 वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया। वहीं 23 वाहनों के मामले न्यायालय को भेजे गए हैं।
पुलिस ने बताया कि कुल 186 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया, जिनसे 1,06,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।


एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान कानून व्यवस्था मजबूत करने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जबकि पुलिस ने सख्ती से

