काठगोदाम में भीम आर्मी की सभा, सखावत अंसारी बने जिला उपाध्यक्ष, कई लोगों ने ली सदस्यता

काठगोदाम में भीम आर्मी की सभा, सखावत अंसारी बने जिला उपाध्यक्ष, कई लोगों ने ली सदस्यता

स्थान : काठगोदाम
ब्यरो रिपोर्ट

काठगोदाम के गौला बैराज रोड स्थित कय्यूम भाई के होटल में 28 अप्रैल को भीम आर्मी की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

सभा के दौरान काठगोदाम निवासी सखावत अंसारी को उनकी सक्रियता और पूर्व कार्यों को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल की संस्तुति पर की गई।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सखावत अंसारी ने कार्यक्रम के दौरान कई नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई। इनमें मोहम्मद जुनेद, नासिर, अख्तर अंसारी, मोहम्मद वारिस, आसिफ अली, जाकिर हुसैन, यासीन अंसारी, मोहम्मद सईद अंसारी, सलमान, मोहम्मद फईम, मोहम्मद अफजल, सद्दाम हुसैन, युसूफ अली, सुनान, नन्हे, प्रमोद साह और पप्पू भाई शामिल रहे।

अपने संबोधन में सखावत अंसारी ने कहा कि संगठन से जुड़े अधिकांश लोग सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रेरित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल जायज समस्याओं में ही सहयोग करेंगे और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों जैसे चोरी, जुआ, गुंडागर्दी या अन्य गलत कार्यों में समर्थन नहीं देंगे।

सभा में अन्य वक्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए भीम आर्मी को और सशक्त करना समय की जरूरत है।

कार्यक्रम को सिराज अहमद, नफीस अहमद खान, सुलेमान मलिक, महेश चंद्र आर्य और अनवर अंसारी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सभा के अंत में आगामी 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।