
स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और अन्य उपकरण उपलब्ध कराने वाली नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाजहित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ट्रस्ट ने मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में फिजियोथैरेपी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर शंभू पासवान और एम्स के डॉक्टर राजकुमार यादव तथा अनीता रानी कंसल उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेंटर में स्थापित आधुनिक फिजियोथैरेपी मशीनों का रिबन काटकर उद्घाटन किया।


उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने कहा कि इस फिजियोथैरेपी सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद और गरीब मरीज निशुल्क थेरेपी का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नीरजा गोयल की इस पहल की जितनी भी सराहना की जाए, कम है।


नीरजा गोयल ने बताया कि सेंटर में कई प्रकार की आधुनिक फिजियोथैरेपी मशीनें लगाई गई हैं। जरूरतमंद मरीज सुबह से दोपहर तक किसी भी समय सेंटर आकर थेरेपी का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम मरीज प्रतिदिन कम से कम 50 रुपए दान के रूप में देकर संस्था को मजबूत बना सकते हैं। इससे ट्रस्ट अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा सकेगी।

नीरजा देवभूमि ट्रस्ट द्वारा संचालित इस सेंटर में रोटरी ऋषिकेश रॉयल के सहयोग से सरस्वती मार्बल के स्वामी सुधीर अग्रवाल ने फिजियोथैरेपी मशीन के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

सेंट्रल की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस सेंटर की स्थापना को समाज के लिए लाभकारी बताया और इसकी सराहना की।

