
स्थान :हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार स्थित मिस्सरपुर निवासी शुभम कश्यप उर्फ बंटी की ज्वालापुर में एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी जान नहीं बचा सके।


घटना का पूरा मामला आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग हादसे की वास्तविकता जानने के लिए चिंता जताने लगे।


परिजनों का आरोप है कि शुभम का शव ऐसी हालत में था, मानो किसी ने उसे उठाकर ग्रिल पर फेंक दिया हो। इस बात ने परिवार और समाज में आक्रोश और शोक दोनों ही पैदा कर दिया है।


ज्वालापुर क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की असली वजह पता लगाने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या हत्या की संभावना को साफ किया जा सके।

इस संदिग्ध घटना ने स्थानीय लोगों में भय और चिंता पैदा कर दी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मामले में जल्दबाजी में कोई बयान न दें और जांच पूरी होने तक मामले को शांतिपूर्वक देखने का अनुरोध किया है।


