उत्तराखंड के तीन शहरों में 800 करोड़ के बैंक घोटाले का खुलासा, आयकर विभाग की छापेमारी तेज

उत्तराखंड के तीन शहरों में 800 करोड़ के बैंक घोटाले का खुलासा, आयकर विभाग की छापेमारी तेज

लोकेशन – काशीपुर
ब्यरो रिपोर्ट

काशीपुर, ऋषिकेश और कोटद्वार के जिला सहकारी बैंकों में खातेदारों की मिलीभगत से 800 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने इन बैंकों और खातेदारों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

आयकर विभाग का दावा है कि इन बैंकों ने खातेदारों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर लेनदेन को छुपाया और टैक्स चोरी की। बैंकों ने लेनदेन की जानकारी विभाग को नहीं दी और कई खातेदारों ने जरूरी पैन (Permanent Account Number) विवरण भी दर्ज नहीं कराया।

इस तरह के घोटाले से खातेदारों को आयकर विभाग की निगाहों से बचने में मदद मिली और करोड़ों रुपए का बड़ा वित्तीय अनियमितता सामने आई।

काशीपुर जिला सहकारी बैंक सहित ऋषिकेश और कोटद्वार के बैंकों को लेकर अधिकारियों ने कहा कि जांच में बैंकों और खातेदारों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। घोटाले के पैमाने और जटिलता के कारण आयकर विभाग ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।

देहरादून स्थित विभागीय हेड ऑफिस की इंटेलिजेंस और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच अपने दायरे में लेकर तेजी से कार्रवाई शुरू की है। टीम बैंक कर्मियों और खातेदारों से जुड़े सभी वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

आयकर विभाग ने कहा कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में यह कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि वित्तीय अनियमितताओं को लेकर किसी को भी बख्शा न जाए।

स्थानीय बैंकिंग अधिकारियों और खातेदारों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी और रिकॉर्ड की समीक्षा लगातार जारी है। इस मामले में जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट और आवश्यक कार्रवाई की संभावना है।