
स्थान : कालाढूंगी
ब्यरो रिपोर्ट

कालाढूंगी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की छह दिन लंबी हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कात्युरा और उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत की अध्यक्षता में नगर पालिका प्रशासन और वाल्मीकि समाज के बीच वार्ता आयोजित की गई। इस वार्ता में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद वाल्मीकि मंदिर की भूमि परिसर को लेकर चल रहा था। इसी कारण से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे और नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी।


समझौते के बाद अब सभी सफाई कर्मचारियों ने कल से अपने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था जल्द ही पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
नगर पालिका और वाल्मीकि समाज के बीच जो विवाद चल रहा था, उसे आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों ने आगे आपसी संवाद और सहयोग बनाए रखने का वादा किया।


सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि वे शहर में नियमित सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी करेंगे।

नगरवासियों ने भी हड़ताल समाप्त होने की खबर का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब शहर की सफाई सुचारू रूप से चलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कात्युरा ने कहा कि हड़ताल के कारण हुई असुविधा के लिए नगरवासियों से क्षमा प्रार्थी हैं और भविष्य में इस तरह की समस्याओं को जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा।

