काशीपुर में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया

काशीपुर में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया

स्थान : काशीपुर
ब्यरो रिपोर्ट

पूरे देश में आज ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईद की नमाज अदा की और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाया।

काशीपुर में सुबह 9 बजे नगर के ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर शहर इमाम मुफ्ती फैजुल हसन ने नमाज पढ़ाई।

नमाज में हजारों की संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने ईदगाह में एक साथ नमाज पढ़कर एकता और भाईचारे का प्रदर्शन किया।

नमाज के दौरान शहर इमाम ने हिंदुस्तान और प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और समाज में शांति के लिए दुआएं की।

नमाज के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अपने परिवार और मित्रों के साथ खुशी साझा की।

स्थानीय लोगों ने कहा कि ईद का यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।

इस मौके पर बच्चों, बुजुर्गों और परिवार के सभी सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे माहौल में उल्लास और उत्साह देखा गया।