
ब्यरो रिपोर्ट

रुद्रपुर के वार्ड 19 रामपुर रोड–बरेली रोड क्षेत्र स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर में सरकार की ओर से मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के मतदाताओं की वोटर सूची मैपिंग कराई गई और लोगों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।


समाजसेवी Vishal Verma ने बताया कि वर्ष 2003 से 2025 तक की मतदाता सूची की मैपिंग नहीं हुई थी, जिसे अब इस शिविर के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी मतदाता सूची की मैपिंग करवाई। साथ ही जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी है, उनसे जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की गई है।

पूर्व पार्षद प्रत्याशी और समाजसेवी Anjali Verma ने बताया कि मैपिंग प्रक्रिया के दौरान कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में तो दर्ज है, लेकिन 2003 की सूची में नाम न होने के कारण मैपिंग करने में कठिनाई हो रही है। इससे कई वोटरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिविर के दौरान ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए गए जिनकी मृत्यु हो चुकी है। साथ ही अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने की बात कही गई। समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी और समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर समाजसेवी विशाल वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा, सुपरवाइजर ललित जोशी, बीएलओ तारा सिंह, बीएलओ संगीता, बीएलओ रचना सहित कई लोग मौजूद रहे।

