हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा, 427 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा, 427 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार के “चार साल बेमिसाल, उत्तराखंड उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

इससे पहले गृह मंत्री के उत्तराखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने जॉली ग्रांट एअरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इसके अलावा पांच लोगों को Citizenship Amendment Act (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने प्रदेश में विकास को गति देने के लिए कुल 427 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 312 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लगभग 115 करोड़ रुपये की 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सरकार की ओर से बताया गया कि इन विकास परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकार ने इसे उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जबकि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे।