ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 23 मार्च तक होगा दस्तावेज सत्यापन

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 23 मार्च तक होगा दस्तावेज सत्यापन

ब्यरो रिपोर्ट

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट में रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट को डिवीजन-वाइज जारी किया गया है, इसलिए अभ्यर्थी अपने क्षेत्र के अनुसार सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘Click here’ लिंक पर क्लिक करें।
अब ‘India Post GDS Merit List 2026’ पर क्लिक करने के बाद अपने डिवीजन का चयन करें।
डिवीजन पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
उम्मीदवार भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

23 मार्च तक होगा दस्तावेज सत्यापन
पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 23 मार्च 2026 से पहले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और उनके दो सेट लेकर संबंधित डिवीजनल ऑफिस में उपस्थित होना होगा।

कुल 28,636 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 12,696 पद, ओबीसी के लिए 5,694 पद, एससी के लिए 3,942 पद, एसटी के लिए 2,716 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2,719 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 869 पद आरक्षित किए गए हैं।