
स्थान : हल्द्वानी

रिपोर्टर : संजय जोशी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा के तत्वाधान में आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड, हल्द्वानी में खेला गया। रानीखेत क्रिकेटर्स ने मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।


रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 45वें ओवर में 173 रनों पर ऑल आउट हुई। टीम के लिए अर्पित ने 46 रन, गोविन्द ने 44 रन और आयुष जोशी ने 33 रन बनाए। रानीखेत के गेंदबाज दीपेश और मयंक बिष्ट ने 3-3 विकेट और लोकेश जोशी ने 2 विकेट लिए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीखेत क्रिकेटर्स ने 19वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए सागर रावत ने नाबाद 107 रन, दिव्यांश ने 26 और मानव यादव ने 24 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए सागर रावत को दिया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मानव यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार काव्य जोशी और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मानव यादव को मिला।

अंपायर की भूमिका में विजय आर्या और हिमांशु चतुर्वेदी, जबकि स्कोरर के रूप में हरप्रीत सिंह कम्बोज ने कार्य किया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि, कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री ललित जोशी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा के संरक्षक संजय मेहरा, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, वरिष्ठ क्रिकेटर सुक्रित साह, कैलाश मेहरा, ऑपरेशन मैनेजर दीप उपाध्याय, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल, किशन अनेरिया, विजय कुकसाल, त्रिलोक जीना, आनंद बिष्ट, निश्चल जोशी, नरेंद्र अधिकारी, मनोज भट्ट, अभिषेक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस रोमांचक फाइनल ने क्रिकेट प्रेमियों को उत्साह और आनंद से भर दिया। रानीखेत क्रिकेटर्स के शानदार प्रदर्शन ने पूरे मैच को यादगार बना दिया।

