हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग

स्थान : हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल जिले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थानों और यातायात/सीपीयू प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को सुदृढ़ किया जाए।

इस आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक संचार आर.डी. मठपाल ने वीआईपी ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में विस्तृत ब्रीफिंग दी।

ब्रीफिंग में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे वीआईपी प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को व्यापक रूप से लागू करें। साथ ही जनता के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों को कहा गया कि प्रभावी चेकिंग, फ्रिस्किंग और एक्सेस कंट्रोल के साथ पूरी सतर्कता के साथ शालीनता पूर्वक ड्यूटी करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्रीफिंग के दौरान सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार, सीएफओ नैनीताल श्री गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण सैनी, निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, निरीक्षक यातायात श्री शिवराज सिंह सहित अन्य वीआईपी ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होने दी जाएगी और शहर में जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग किया जाएगा।