सड़क हादसे में पिता की मौके पर दर्दनाक मौत, 14 वर्षीय बेटा हायर सेंटर रेफर।

सड़क हादसे में पिता की मौके पर दर्दनाक मौत, 14 वर्षीय बेटा हायर सेंटर रेफर।

स्थान -लकसर

ब्यूरो रिपोट

लक्सर से दुखद खबर है। लक्सर–बालावाली रोड पर अकोढा कला गांव के पास एक सड़क हादसे में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पंडितपुरी निवासी लोकेंद्र अपने 14 वर्षीय बेटे अनमोल के साथ रात के समय मोटरसाइकिल से किसी काम पर जा रहे थे। इसी दौरान गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर हादसा हुआ।

इस घटना में लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन कई घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गंभीर रूप से घायल अनमोल को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की पहचान करने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण और स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई में तेजी की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई जा रही है।