
स्थान : भीमताल
ब्यूरो रिपोर्ट

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटे कैलाश मंदिर में कल भव्य मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल मुख्य अतिथि रहे।


स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने पहाड़ी संस्कृति और रीति-रिवाजों के अनुसार कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली, जिससे मेले का आयोजन और भी भव्य दिखाई दिया।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि छोटे कैलाश मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला आयोजित किया गया है। दूर-दूर से लाखों शिव भक्त पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं।


विधायक ने यह भी कहा कि छोटे कैलाश मंदिर के विकास और पर्यटन से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना से जोड़ने की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा भी कर दी गई है।

विधायक ने भविष्य में इस मेले को और बेहतर और भव्य रूप देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यकरण और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।


सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए विधायक ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, विद्युत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी कहा।

विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे मेले को सफल बनाने में सहयोग दें। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, अनिल चनोतिया, कमलेश भट्ट, तिलोचन पलडीया, आनंद दर्मवाल, उमेश पलेडीया, संतोष शर्मा, राघव, प्रधान रोहित पलेडीया, लीला देवी, पंकज महरा, महेश बेलवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और सभी शिव भक्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

