
स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई।

सुबह करीब 10:30 बजे शहर के व्यस्त तिब्बती मार्केट में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची


और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। घायल व्यक्ति को तत्काल मेडिकल टीम की सहायता से दून अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

