बागेश्वर में भाजपा ने बजट का पक्ष रखा, पत्रकारों ने उठाए सवाल

बागेश्वर में भाजपा ने बजट का पक्ष रखा, पत्रकारों ने उठाए सवाल

स्थान : बागेश्वर
ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्र सरकार के बजट पेश होने के बाद बागेश्वर जिले में भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने पार्टी का पक्ष रखते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछले बजट के मुकाबले उत्तराखंड को एक हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा का अतिरिक्त बजट आवंटित किया है।

भाजपा नेता और राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और गढ़वाल क्षेत्र में उनका बार-बार आना इसी लगाव का प्रमाण है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की गति और सफलता का भी ज़िक्र किया।

हालांकि, पत्रकारों ने प्रेस वार्ता में सीधे सवाल दागे। उन्होंने पूछा:

  • बागेश्वर–टनकपुर रेल लाइन का बजट में नाम क्यों नहीं?
  • पहाड़ों में जंगली जानवरों के आतंक का स्थायी समाधान कब होगा?
  • जल, जंगल और ज़मीन के अधिकार क्या सिर्फ़ नारों तक सीमित हैं?

इन सवालों के जवाब में राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने भाजपा और सरकार का बचाव करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से देख रही हैं और योजनाबद्ध तरीके से समाधान कर रही हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बजट के प्रावधानों के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में भाजपा के अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे और उन्होंने विकास योजनाओं और बजट के लाभों पर प्रकाश डाला।