बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति का बड़ा एलान, 2 फरवरी को मौन जुलूस और महारैली

बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति का बड़ा एलान, 2 फरवरी को मौन जुलूस और महारैली

स्थान – ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार रोड स्थित बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक होटल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान समिति ने 2 फरवरी को विशाल मौन जुलूस और महारैली निकालने का आह्वान किया।

पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह रैली सुबह 10 बजे आईडीपीएल हॉकी मैदान से शुरू होकर तहसील परिसर में समाप्त होगी। इस दौरान क्षेत्रीय लोग पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को पत्र सौंपेंगे।

नगर निगम के पार्षदों ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से नगर निगम के नवगठित लगभग 12 वार्ड सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। उनकी मांग है कि प्रदेश और केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करें, ताकि स्थानीय लोगों को स्थायी समाधान मिल सके।

समिति ने स्पष्ट किया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य वन भूमि प्रकरण से प्रभावित परिवारों को जमीन और मकान का मालिकाना हक दिलाना और बापू ग्राम क्षेत्र को विधिवत राजस्व ग्राम घोषित कराना है।

पदाधिकारियों ने सभी प्रभावित परिवारों और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है।