
स्थान : लक्सर
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में सरकारी राशन व्यवस्था की गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है।


राशन वितरण न होने की शिकायत पर निरीक्षण के लिए पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ राशन डीलर द्वारा धक्का-मुक्की और हाथापाई किए जाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता लक्सर गांव स्थित राशन डीलर सुषमा की दुकान पर निरीक्षण के लिए पहुंचीं।


निरीक्षण के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं पाई गईं। जब अधिकारी ने नियमों के तहत दुकान पर ताला लगाने की कार्रवाई की, तो राशन डीलर ने कथित तौर पर उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी।
खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि राशन डीलर ग्रामीणों से अंगूठा लगवाकर पर्चियां तो दे रही थीं,
लेकिन राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। फिलहाल दुकान को बंद कर दिया गया है और स्टॉक रजिस्टर मंगवाकर स्टॉक का मिलान किया जाएगा।


वहीं दूसरी ओर राशन डीलर सुषमा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कोई शिकायत नहीं थी, बल्कि खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने जानबूझकर हंगामा किया और दुकान पर ताला लगा दिया।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के बाद तय की जाए

