अल्मोड़ा दौरे पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

अल्मोड़ा दौरे पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

स्थान : अल्मोड़ा
ब्यूरो रिपोर्ट

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचीं। नगर में पहुंचने पर महिला मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक बैठकें भी कीं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

मीडिया से बातचीत में रुचि भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना महिला मोर्चा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा और महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि बूथ स्तर तक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े सवाल पर रुचि भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह गंभीर है और कानून अपना काम कर रहा है।

इस मौके पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी, स्थानीय भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।